विश्व विजेता कपिल देव

विश्व विजेता आपने, बनवाया सरकार
बॉल-बैट से आपने, उत्तम किया प्रहार // 1. //

हिन्दुस्तां को जीतना, सिखलाए सर आप
ग्रेट खिलाड़ी इस तरह, कहलाए सर आप // 2. //

प्रिय कप्तान सदा रहे, अनुशासन प्रिय सख़्त
कपिल देव ने हिन्द को, जितवाया हर वक़्त // 3. //

गेन्दबाज़ अच्छा कहे, या फिर बल्लेबाज़
हरफ़नमौला आप थे, बुलन्द की परवाज़ // 4. //

भुला न पायेंगे कभी, कपिल देव को लोग
अच्छे देव संजोग से, बनते हैं ये योग // 5. //

•••

   2
2 Comments

kapil sharma

17-Nov-2021 10:03 AM

👍👍👍

Reply